प्रशासनबिहारसीतामढ़ी

नवरात्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सीतामढ़ी पुलिस अलर्ट

नवरात्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सीतामढ़ी पुलिस अलर्ट

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान सीतामढ़ी बिहार 

सीतामढ़ी। शारदीय नवरात्र के मद्देनजर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए सीतामढ़ी पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पूजा पंडालों और उनके आसपास पुलिस टीमों द्वारा लगातार गश्त की जा रही है।

 

पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। पूजा स्थलों पर भीड़-भाड़ और आवागमन को देखते हुए पुलिस बल को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। विधि-व्यवस्था बनाए रखने के साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय है।

 

सीतामढ़ी पुलिस ने आम लोगों से नवरात्र पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की है। साथ ही किसी भी तरह की अफवाह या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button