
दुर्गा पूजा को लेकर सीतामढ़ी में पुलिस का फ्लैग मार्चिंग
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी। दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने तथा जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देश पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों ने फ्लैग मार्च किया।
फ्लैग मार्च के दौरान संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने तथा असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। पुलिस ने आम नागरिकों से आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने और अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की।
पुलिस ने लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाना या पुलिस को देने का आग्रह किया। सीतामढ़ी पुलिस ने दुर्गा पूजा के दौरान शांति, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह सतर्क रहने की बात कही है।

