प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

भूमि आवंटन के संबंध में आपत्तियाँ 2 सितम्बर तक 

भूमि आवंटन के संबंध में आपत्तियाँ 2 सितम्बर तक 

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान रीवा मध्य प्रदेश 

  रीवा . तहसीलदार हुजूर नगर अनुपम पाण्डेय ने बताया है कि आयुक्त नगर निगम द्वारा फायर स्टेशन निर्माण के लिए रीवा की शासकीय भूमि क्रमांक 908 रकबा 2.104 हेक्टेयर में से अंश भाग 0.72 हेक्टेयर के आवंटन के लिए आवेदन किया गया है। इनके आवंटन के प्रकरण एसडीएम हुजूर कार्यालय में दर्ज हैं। इस प्रकरण में जमीन आवंटन के संबंध में यदि किसी व्यक्ति को आपत्ति हो तो वह 2 सितम्बर तक तहसीलदार हुजूर नगर कार्यालय में आपत्ति दर्ज करा सकता है। आपत्ति के निराकरण के बाद भूमि आवंटन की कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button