प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

छूटे हुए मतदाताओं का नाम जोड़ने के लिए चलाएं अभियान – कलेक्टर 

छूटे हुए मतदाताओं का नाम जोड़ने के लिए चलाएं अभियान – कलेक्टर 

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान रीवा मध्य प्रदेश 

रीवा . कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने सभी एसडीएम तथा तहसीलदारों को मतदाता सूची से छूटे हुए युवा मतदाताओं के नाम सूची में शामिल करने के निर्देश दिए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा है कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार विशेष अभियान चलाकर छूटे हुए मतदाताओं के नाम जोड़ें। मतदान केन्द्र में तैनात बीएलओ घर-घर जाकर एक जनवरी 2027 को 18 साल की आयु पूरे करने वाले युवाओं के फार्म-6 में आवेदन भरवाएं। आवेदन पत्र के साथ अन्य आवश्यक दस्तावेज तथा फोटो भी प्राप्त करें। प्रत्येक मतदान केन्द्र में राजनैतिक दलों द्वारा नियुक्त बीएलए के साथ बीएलओ बैठक करके उन्हें मतदान केन्द्र की मतदाता सूची प्रदान करें। मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के समय शिफ्टेड और अनुपस्थित पाए गए मतदाताओं के भी घर जाकर जानकारी लें। यदि मतदाता दिए गए पते पर नियमित रूप से रह रहा है तो निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार उसका नाम पुन: मतदाता सूची में शामिल कराएं। अब तक मतदाता सूची में नाम शामिल करने के संबंध में प्राप्त सभी आवेदन पत्रों को ऑनलाइन दर्ज करा दें। सभी मतदाता सूची रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सुपरवाइजर तथा बीएलओ इस संबंध में समुचित कार्यवाही करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button