प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

बिजनेस क्या होता है जानती भी नहीं थीं, उद्यम क्रांति योजना से बदली किस्मत

बिजनेस क्या होता है जानती भी नहीं थीं, उद्यम क्रांति योजना से बदली किस्मत

सीमा ने बताई डर से सफलता तक पहुंचने की कहानी 

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान रीवा मध्य प्रदेश 

रीवा . जन विश्वास शिविर में रीवा शहर से जुड़े अजगरहा गांव की निवासी सीमा द्विवेदी ने संघर्ष और सफलता की अनकही दास्तान साझा की है। वर्ष 2023 में उन्होंने मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के तहत बैंक ऑफ महाराष्ट्र से 15 लाख रुपये का ऋण लिया था। इस ऋण से उन्होंने पेवर ब्लॉक बनाने की इकाई शुरू की। इकाई सफलता से चल रही है। जिले की कई ग्राम पंचायतों में उनके द्वारा बनाए गए पेवर ब्लॉक का उपयोग किया जा रहा है। शुरुआत में उनके मन में एक संशय और डर था कि वह इस ऋण को चुका पाएंगी या नहीं, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और आगे बढ़ने का फैसला किया। समय के साथ उनकी मेहनत रंग लाई। वर्ष 2023 से 2026 के बीच उन्होंने अपने 8 लाख रुपये के ऋण का भुगतान कर दिया है। बैंक अधिकारियों ने भी उनकी इस वित्तीय ईमानदारी और समय पर भुगतान करने की प्रवृत्ति की सराहना की है। महिला का यह सफर केवल ऋण चुकाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक साधारण गृहणी से सफल उद्यमी बनने की यात्रा है। वह बताती हैं कि पहले उन्हें बिजनेस शब्द का अर्थ तक नहीं पता था, लेकिन सरकार की इस योजना और सही मार्गदर्शन ने उनकी जिंदगी बदल दी। आज वह न केवल अपने पैरों पर खड़ी हैं, बल्कि उनकी हर जगह पहचान बन चुकी है और विभिन्न पंचायतों में उनके उत्पादों की सप्लाई भी हो रही है। यह कहानी उन सभी महिलाओं और युवाओं के लिए एक मिसाल है जो अपने सपनों को पूरा करने की चाह रखते हैं। यह साबित करती है कि यदि पक्के इरादे, सही सरकारी योजना और सच्ची लगन मिल जाए, तो कोई भी व्यक्ति शून्य से शिखर तक का सफर तय कर सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button