
साइबर थाना ने 16,900 रुपये की राशि पीड़ित को वापस कराई
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी, । साइबर थाना सीतामढ़ी ने त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए गलती से दूसरे व्यक्ति के बैंक खाते में ट्रांसफर हुई 16,900 रुपये की राशि पीड़ित पप्पू कुमार को वापस करा दी।
पुलिस के अनुसार, मामले की जानकारी मिलने के बाद साइबर थाना की टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए राशि की वापसी सुनिश्चित की। पुलिस ने आम नागरिकों से साइबर ठगी के मामलों में तत्काल शिकायत दर्ज कराने की अपील की है।
पुलिस ने बताया कि साइबर अपराध के मामलों में पहला एक घंटा ‘गोल्डन आवर’ बेहद महत्वपूर्ण होता है। किसी भी साइबर ठगी या संदिग्ध ऑनलाइन लेनदेन की स्थिति में तुरंत 1930 हेल्पलाइन, साइबर क्राइम पोर्टल या नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं।
सीतामढ़ी पुलिस ने नागरिकों से सतर्क रहने और साइबर अपराध से बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील की है।



