
सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर वार्डों व पंचायतों में लग रहे शिविर
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी। जिलाधिकारी श्री तनय सुल्तानिया के निर्देश पर प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, सीतामढ़ी क्षेत्र में निर्धारित रोस्टर के अनुसार नियमित रूप से शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। नगर निगम, नगर परिषद एवं नगर पंचायत के सभी वार्डों के साथ पंचायतों में लगाए जा रहे शिविरों में विद्युत अभियंताओं द्वारा लोगों को योजना के लाभ, पात्रता, ऋण सुविधा, आवश्यक दस्तावेज एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है।
अधिकारियों ने बताया कि शिविरों का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक घरेलू उपभोक्ताओं को योजना से जोड़ना है। इसके माध्यम से सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ उपभोक्ताओं के बिजली खर्च में भी राहत सुनिश्चित की जा रही है।
