
एसपी औरैया ने किया बिधूना थाने का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान औरैया उत्तर प्रदेश
औरैया। पुलिस अधीक्षक औरैया ने सोमवार को थाना बिधूना का आकस्मिक निरीक्षण कर थाना परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सीसीटीएनएस कार्यालय, सीसीटीवी कैमरों, बैरक, निर्माणाधीन मैस और थाना परिसर का भ्रमण किया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर में साफ-सफाई और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिए। उन्होंने आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने पर भी जोर दिया।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी बिधूना सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

