पंचायत उप निर्वाचन 2026 के लिए जिले के लिए प्रेक्षक नियुक्त
प्रेक्षक 14 से 18 सितंबर तक जिले के प्रवास पर रहेंगे
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान मऊगंज मध्यप्रदेश
मऊगंज . मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन-2026 (पूर्वार्द्ध) के लिए निर्वाचन कार्यक्रम घोषित किया गया है। आयोग द्वारा मऊगंज जिले के लिए सेवानिवृत्त राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारी श्री शैलेन्द्र खरे को निर्वाचन प्रेक्षक नियुक्त किया गया है।
निर्वाचन प्रेक्षक श्री खरे 14 सितंबर से 18 सितंबर तक मऊगंज जिले के प्रवास पर रहेंगे। उनके प्रवास के दौरान वे निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित व्यवस्थाओं एवं कार्यों का अवलोकन करेंगे। निर्वाचन प्रेक्षक का निवास विश्राम गृह, नईगढ़ी में रहेगा। आमजन एवं निर्वाचन से संबंधित व्यक्तियों के लिए प्रेक्षक से मुलाकात का समय प्रतिदिन शाम 6 बजे से 7 बजे तक निर्धारित किया गया है। प्रेक्षक श्री खरे का मोबाइल नंबर 9340110606 है ।

