
आगरा खंड स्नातक-शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए 29 मतदेय स्थल प्रस्तावित
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के साथ हुई बैठक, मतदेय स्थलों की सूची पर बनी सहमति
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान इटावा उत्तर प्रदेश
इटावा,। आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक विधान परिषद निर्वाचन क्षेत्र के मतदेय स्थलों के प्रस्ताव के संबंध में जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिलाधिकारी ने मतदेय स्थलों की सूची पढ़कर सुनाई, जिस पर उपस्थित सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने सहमति जताई।
प्रस्ताव के अनुसार, जनपद में कुल 25 मतदान केंद्र, 27 मुख्य मतदेय स्थल और 2 सहायक मतदेय स्थल निर्धारित किए गए हैं। इस प्रकार कुल मतदेय स्थलों की संख्या 29 है।
बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी बिपिन कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
इस दौरान भाजपा से कृपा नारायण तिवारी, कांग्रेस से वाचस्पति द्विवेदी और प्रेरणा जुबैरी, समाजवादी पार्टी से उदयभान सिंह यादव, प्रदीप शाक्य बबलू और राजेश कुमार, अपना दल से राजेश कुमार वर्मा, बहुजन समाज पार्टी से हरिओम कुमार और राघवेंद्र कुमार अवस्थी तथा आम आदमी पार्टी से इकरार अहमद सहित अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहे।
बैठक में प्रेमशंकर यादव सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।



