पूणेमहाराष्ट्रराजनीति

भाजपा पर आंबेडकरवादी विचारधारा को कमजोर करने का आरोप

भाजपा पर आंबेडकरवादी विचारधारा को कमजोर करने का आरोप

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान पुणे महाराष्ट्र 

पुणे। कांग्रेस विधायक डॉ. विश्वजीत कदम ने आरोप लगाया कि भाजपा फुले-शाहू-आंबेडकर की विचारधारा के प्रभाव को कमजोर कर मनुस्मृति आधारित विचारों को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि संविधान डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के विचारों पर आधारित है और कांग्रेस इन विचारों को मजबूत करने के लिए काम करती रहेगी।

 

यह बात उन्होंने पुणे शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति पूर्व विभाग के अध्यक्ष पद पर कुणाल राजगुरू के पदग्रहण समारोह में कही। कदम ने राजगुरू को नियुक्ति पत्र सौंपा। इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष अनिरुद्ध वनकर, पूर्व नगरसेविका लता राजगुरू, शहराध्यक्ष प्रशांत जगताप, प्रदेश महासचिव अमीर शेख और प्रदेश प्रवक्ता गोपालदादा तिवारी सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

कदम ने कहा कि कुणाल राजगुरू के नेतृत्व में अनुसूचित जाति विभाग को मजबूत करने और कांग्रेस के विचारों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। राजगुरू ने जिम्मेदारी ईमानदारी से निभाने और संगठन को मजबूत करने की बात कही।

 

अनिरुद्ध वनकर ने कहा कि आंबेडकरवादी विचार देश के लोकतंत्र और सामाजिक समानता का आधार हैं। उन्होंने संगठन को मजबूत करने में युवाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button