स्वामित्व योजना में लापरवाही बरतने पर 15 पटवारी निलंबित
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान रीवा मध्य प्रदेश
रीवा . स्वामित्व योजना के संबंध में शासन द्वारा दिये गये निर्देशों की अवहेलना करने पर 15 लापरवाह पटवारियों के विरूद्ध निलंबन की कार्यवाही की गई है। इस संबंध में कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने बताया कि पटवारियों द्वारा स्वामित्व योजना में सौंपे गये दायित्व का निर्वहन न करने तथा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों का लगातार उल्लंघन करने को प्रथम दृष्टया कदाचरण एवं अनुशासनहीनता मानते हुए निलंबन की कार्यवाही की गई है। यह कार्यवाही मध्यप्रदेश सिविल सेवा वर्गीकरण एवं नियंत्रण तथा अपील नियम 1966 के तहत कार्यवाही की गई है। संबंधित एसडीएम द्वारा निलंबन के आदेश जारी किये गये हैं। सभी निलंबित पटवारियों का मुख्यालय उनका तहसील कार्यालय निर्धारित किया गया है। उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जायेगा।
कलेक्टर ने बताया कि तहसील हुजूर में पदस्थ पटवारी बृजेश गुप्ता हल्का लौआ लक्ष्मणपुर, अभिनव तिवारी हल्का अमिरती तथा तहसील गुढ़ में पटवारी सौरभ सिंह हल्का ईटार पहाड़, आशीष पाण्डेय हल्का ऊमरी, मधूर सिंह हल्का मनिकवार तथा कौशल कोल हल्का भौवार को निलंबित किया गया है। तहसील रायपुर कर्चुलियान में पदस्थ पटवारी इकबाल हल्का व्यौहरा प्रकाश सोनी हल्का रौरा तथा तहसील त्योंथर में पदस्थ पटवारी निशांत नागवंशी हल्का सूती पुष्पराज सिंह हल्का कोराव अमिलिया को भी निलंबित किया गया है। तहसील सिरमौर में पदस्थ पटवारी श्रीमती नम्रता साहू हल्का हर्दीकला, प्रशांत त्रिपाठी हल्का मरैला अजय पटेल हल्का भटिगवां तहसील सेमरिया तथा योगिता सिंह हल्का बबाईया तहसील सेमरिया को निलंबित किया गया है। जवा तहसील में पदस्थ पटवारी योगेश कुमार डाबर को स्वामित्व योजना में लापरवाही बरतने, बिना अवकाश लिए कार्य से अनुपस्थित रहने तथा समीक्षा, बैठकों से लगातार अनुपस्थित रहने पर निलंबन की कार्यवाही की गई है। कलेक्टर ने कहा है कि स्वामित्व योजना के संबंध में शासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं इन निर्देशों का पालन करना प्रत्येक पटवारी की जिम्मेदारी है। इसका निर्वहन न करने पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी।


