उप सरपंचों के चुनाव के लिए ग्राम पंचायतों में सम्मिलन 15 अक्टूबर को
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान रीवा मध्य प्रदेश
रीवा. राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार ग्राम पंचायतों में रिक्त उप सरपंच के पद के निर्वाचन के लिए सम्मिलन 15 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा। यह कार्यवाही मध्यप्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1973 की धारा 17 के तहत की जा रही है। इस संबंध में उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुधीर बेक ने बताया कि जिन ग्राम पंचायतों में उप सरपंच के पद रिक्त हैं वहाँ निर्वाचित पंचों और सरपंच का सम्मिलन 15 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा। सभी एसडीएम तहसीलदार तथा जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिन पंचायतों में उप सरपंच का निर्वाचन होना है वहाँ निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें।

