उत्तर प्रदेशऔरैयाप्रशासन

साइबर ठगी से बचाव को लेकर पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

साइबर ठगी से बचाव को लेकर पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

आमजन, छात्र-छात्राओं और व्यापारियों को सुरक्षित इंटरनेट उपयोग की दी जानकारी

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान औरैया उत्तर प्रदेश 

औरैया, । पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन में साइबर थाना एवं थाना फफूंद पुलिस टीम द्वारा शनिवार को साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान आमजन, छात्र-छात्राओं और व्यापारियों को सुरक्षित इंटरनेट उपयोग तथा साइबर अपराध से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

 

पुलिस टीम ने नागरिकों को Safe Web Browsing और Verify Website के बारे में जागरूक करते हुए बताया कि इंटरनेट का इस्तेमाल करते समय विशेष सावधानी बरतना जरूरी है। किसी भी अनजान अथवा संदिग्ध वेबसाइट पर व्यक्तिगत जानकारी, मोबाइल नंबर, बैंक खाते का विवरण, डेबिट या क्रेडिट कार्ड की जानकारी, CVV, OTP, UPI PIN अथवा पासवर्ड साझा नहीं करना चाहिए।

 

पुलिस ने बताया कि ऑनलाइन लॉगिन अथवा भुगतान करने से पहले वेबसाइट के सही URL और डोमेन की जांच एवं सत्यापन अवश्य करें। संदिग्ध लिंक, फर्जी वेबसाइट, पॉप-अप, अनजान ई-मेल या मैसेज के माध्यम से प्राप्त लिंक पर क्लिक करने से बचने की सलाह दी गई।

 

अभियान के दौरान पुलिस टीम ने नागरिकों को साइबर ठगी के नए तरीकों के प्रति भी सतर्क रहने का संदेश दिया। पुलिस ने कहा कि किसी भी संदिग्ध वेबसाइट या ऑनलाइन गतिविधि के संबंध में जल्दबाजी में कोई जानकारी साझा न करें और किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल कार्रवाई करें।

 

पुलिस ने आमजन से अपील की कि साइबर अपराध का शिकार होने अथवा ऑनलाइन धोखाधड़ी की आशंका होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। समय पर शिकायत करने से साइबर ठगी में गई रकम को रोकने की संभावना बढ़ सकती है।

 

पुलिस ने कहा कि साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूकता और सतर्कता ही सबसे महत्वपूर्ण सुरक्षा उपाय हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button