
जिलाधिकारी बृजेश कुमार द्वारा विकास खंड अजीतमल के अंतर्गत बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समित (बी० पैक्स०) का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान औरैया उत्तर प्रदेश
औरैया जिलाधिकारी बृजेश कुमार द्वारा विकास खंड अजीतमल के अंतर्गत बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समित (बी० पैक्स०) का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गंदगी एवं टूटे फर्नीचर को देख गहरी नाराजगी व्यक्त करते संचालक को निर्देश दिए कि यथा शीघ्र टूटे फर्नीचर का नियमानुसार निस्तरण किया जाए साथ ही भवन तथा परिसर में साफ़ सफ़ाई सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि समित के माध्यम से किसानों को उनकी आवश्यकता एवं रकबे के आधार पर उर्वरक का विक्रय किया जाए और सूचना पट पर उर्वरकों को उपलब्धता व उनकी बिक्री दर का अंकन किया जाए। जिलाधिकारी ने समिति के क्रिया कलापों से संबंधित अभिलेख/ पंजीकाओं यथा बिक्री पंजिका, भंडारण पंजिका, आय व्यय पंजिका आदि का भी अवलोकन कर सभी अभिलेखों/ पंजीकाओं को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए।



