तीन दिवसीय विशेष शिविरों में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए 5405 आवेदन दर्ज
फार्म-6, फार्म-7 और फार्म-8 के कुल 6457 आवेदन हुए दर्ज
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान रीवा मध्य प्रदेश
रीवा . छूटे हुए प्रथम बार एवं युवा मतदाताओं के नाम निर्वाचक नामावली में सम्मिलित करने के उद्देश्य से 7, 8 और 9 अक्टूबर को आयोजित तीन दिवसीय विशेष शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों में जिले के सभी 1707 मतदान केंद्रों पर कुल 6457 आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं, जिनमें नाम जोड़ने के लिए फार्म-6, नाम हटाने हेतु फार्म-7 तथा संशोधन हेतु फार्म-8 के आवेदन शामिल हैं। शिविर के दौरान प्राप्त कुल 6457 आवेदनों में से सर्वाधिक 5405 आवेदन नए एवं युवा मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए प्राप्त हुए हैं, जबकि 347 आवेदन आपत्तियों या नाम हटाने तथा 705 आवेदन संशोधन एवं स्थान परिवर्तन के लिए दर्ज किए गए हैं।
इस संबंध में उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुधीर बेक ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 74 रीवा के 277 मतदान केंद्रों पर कुल 1496 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 1242 फार्म-6, 53 फार्म-7 और 201 फार्म-8 शामिल हैं। सेमरिया विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 69 के 283 मतदान केंद्रों पर कुल 1238 आवेदन दर्ज किए गए, जिनमें 1030 नए नाम जोड़ने हेतु फार्म-6, 83 फार्म-7 और 125 संशोधन हेतु फार्म-8 प्राप्त हुए। इसी क्रम में सिरमौर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 68 के 277 मतदान केंद्रों से कुल 1024 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें 841 फार्म-6, 102 फार्म-7 तथा 81 फार्म-8 शामिल हैं। त्योंथर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 70 के 265 मतदान केन्द्रों पर कुल 963 आवेदन आए, जिनमें से 891 आवेदन नए मतदाताओं के पंजीकरण फार्म-6 के लिए रहे, 11 फार्म-7 और 61 फार्म-8 दर्ज किए गए। मनगवां विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 73 के 309 मतदान केंद्रों पर कुल 953 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 789 नए पंजीयन के फार्म-6, 49 फार्म-7 और 115 संशोधन के फार्म-8 जमा किए गए। वहीं गुढ़ विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 75 के 296 मतदान केंद्रों पर कुल 783 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 612 फार्म-6, 49 फार्म-7 और 122 फार्म-8 शामिल हैं
।



