तिरूपति-श्रीकालहस्ती के लिए अब 10 दिसम्बर को जाएगी ट्रेन
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान रीवा मध्य प्रदेश
रीवा . मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत रीवा रेलवे स्टेशन से 12 अक्टूबर को तिरूपति-श्रीकालहस्ती के लिए यात्रा प्रस्तावित की गई थी। इसमें अपरिहार्य कारणों से संशोधन किया गया है। संचालनालय धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व द्वारा बताया गया है कि तिरूपति-श्रीकालहस्ती की यात्रा के लिए रीवा रेलवे स्टेशन से अब 10 दिसम्बर को ट्रेन रवाना होगी जिसमें रीवा, सीधी और मऊगंज के तीर्थयात्री शामिल होंगे। ट्रेन की वापसी 16 दिसम्बर को होगी।


