प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

दुर्गा प्रतिमा सुरक्षित स्थलों पर स्थापित करने की निर्देश

दुर्गा प्रतिमा सुरक्षित स्थलों पर स्थापित करने की निर्देश

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान रीवा मध्य प्रदेश 

रीवा . एसडीएम हुजूर जितेंद्र तिवारी ने थाना प्रभारियों को नवरात्रि में दुर्गा प्रतिमाओं को सुरक्षित स्थलों पर स्थापित कराने के संबंध में निर्देश दिए हैं। एसडीएम ने कहा है कि नवरात्रि उत्सव समितियों के सदस्यों को दुर्गा प्रतिमाओं को सुरक्षित स्थलों पर स्थापित करने के संबंध में समझाइश दें। पेट्रोल पंप, गैस गोदाम और अन्य किसी तरह के ज्वलनशील पदार्थों के गोदाम के आसपास दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित न करें। इन स्थलों के आसपास पंडाल लगाने धार्मिक आयोजन अथवा लोगों के एकत्रित होने पर दुर्घटना की आशंका रहती है। दुर्गा प्रतिमाओं के समक्ष अखंड दीपक जलाया जाता है। अगरबत्ती कलश दीप और बिजली के साथ सर्किट से भी आग लगने की आशंका रहती है। इन स्थलों पर आग दुर्घटना होने पर जन-धन की हानि हो सकती है। इसलिए गैस गोदाम, पेट्रोल पंप तथा विस्फोटक पदार्थ के भंडारण स्थलों से दुर्गा प्रतिमाएं कम से कम पचास मीटर की सुरक्षित दूरी पर स्थापित कराएं। आम आदमियों को भी इस संबंध में समझाइश दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button