प्रशासनबिहारसीतामढ़ी

नवरात्रि के पहले दिन पूजा पंडालों पर कड़ा सुरक्षा पहरा, पुलिस बल तैनात

नवरात्रि के पहले दिन पूजा पंडालों पर कड़ा सुरक्षा पहरा, पुलिस बल तैनात

 

जिले में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट, वरीय अधिकारी कर रहे लगातार क्षेत्र भ्रमण

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान सीतामढ़ी बिहार 

सीतामढ़ी। शारदीय नवरात्रि पर्व के पहले दिन 11 अक्टूबर 2026 को जिले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। जिले के विभिन्न पूजा पंडालों एवं प्रमुख स्थलों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस पदाधिकारियों और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है।

 

नवरात्रि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है। प्रमुख पूजा स्थलों एवं संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती के साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।

 

वरीय पुलिस पदाधिकारी भी लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। पुलिस अधिकारियों द्वारा पूजा पंडालों और प्रमुख स्थलों का निरीक्षण कर स्थिति पर नजर रखी जा रही है, ताकि पर्व के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।

 

पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में हर्षोल्लास के साथ मनाएं। साथ ही विधि-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।

 

पुलिस प्रशासन का कहना है कि पर्व के दौरान शांति, सुरक्षा और आपसी सौहार्द बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button