
महिला फरियादियों की समस्याएं गोपनीयता के साथ सुनी जा रहीं, त्वरित कार्रवाई पर जोर
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी। पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार जिले के सभी थानों में स्थापित महिला हेल्प डेस्क के माध्यम से महिला फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना जा रहा है।
महिला हेल्प डेस्क पर पहुंचने वाली फरियादियों की शिकायतों को गोपनीयता का विशेष ध्यान रखते हुए दर्ज किया जा रहा है। संबंधित महिला हेल्प डेस्क प्रभारी द्वारा प्रत्येक आवेदन को गंभीरता से लेते हुए मामले की प्रकृति के अनुसार त्वरित एवं न्यायोचित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
पुलिस प्रशासन का उद्देश्य महिलाओं को अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए सुरक्षित और सहज वातावरण उपलब्ध कराना है, ताकि किसी भी महिला को अपनी समस्या बताने में परेशानी का सामना न करना पड़े।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर महिला हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली की लगातार निगरानी भी की जा रही है, जिससे प्राप्त शिकायतों पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। पुलिस प्रशासन ने महिलाओं से अपील की है कि किसी भी समस्या या शिकायत की स्थिति में नजदीकी थाना स्थित महिला हेल्प डेस्क से संपर्क करें।

