शासकीय योजनाओं से मिला सहारा, खेती बनी आजीविका का आधार
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान मऊगंज मध्यप्रदेश
मऊगंज. शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं पात्र हितग्राहियों को आर्थिक एवं सामाजिक सुरक्षा प्रदान कर उनके जीवन को संबल दे रही हैं। जिले के श्री कमल मान सिंह को विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ मिल रहा है, जिससे उनके परिवार को सहारा प्राप्त हुआ है।
श्री कमल मान सिंह खेती-किसानी के माध्यम से अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत आर्थिक सहायता मिल रही है। आयुष्मान कार्ड से स्वास्थ्य सुरक्षा तथा राशन कार्ड के माध्यम से खाद्यान्न का लाभ प्राप्त हो रहा है। शासन की योजनाओं से मिल रहे लाभ ने परिवार को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने में सहयोग दिया है। शासकीय योजनाओं से लाभान्वित होकर श्री कमल मान सिंह ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।

