जिला बचत अधिकारी ने अवगत कराया है कि श्री नागेन्द्र सिंह पुत्र स्वo संजय पाल,जिला बचत कार्यालय इटावा में चौकीदार कम सफाईकार (निलम्बित) के पद पर कार्यरत है।
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान इटावा उत्तर प्रदेश
इटावा – जिला बचत अधिकारी ने अवगत कराया है कि श्री नागेन्द्र सिंह पुत्र स्वo संजय पाल,जिला बचत कार्यालय इटावा में चौकीदार कम सफाईकार (निलम्बित) के पद पर कार्यरत है। उक्त कर्मचारी दिनांक 03.05.2024 से बिना किसी पूर्व सूचना के कार्यालय से लगातार अनुपस्थित चल रहे है। जिला बचत कार्यालय, इटावा, उप निदेशक, रा०ब० कानपुर मण्डल कानपुर एव राष्ट्रीय बचत निदेशालय, उ०प्र० लखनऊ द्वारा उन्हे उनके स्थायी पते-1/67, बजरिया अलीगंज, फतेहगढ़, थाना कोतवाली, जनपद फर्रुखाबाद पर उक्त के सम्बन्ध में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने हेत कई पत्र भेजे जा चुके है, लेकिन उनकी तरफ से अब तक कोई भी उत्तर नही दिया गया है और न ही कार्यालय में उपस्थित हुये है। श्री नागेन्द्र सिंह को उनके उक्त स्थायी पते पर डाक द्वारा भेजे गये पत्र इनके निवास की पुष्टि न होने से बिना डिलीवर हुये वापस आ गये है। अतः राष्ट्रीय बचत निदेशालय, उ०प्र० लखनऊ के निर्देश पर श्री नागेन्द्र सिंह, निलम्बित चौकीदार कम सफाईकार, जिला बचत कार्यालय, इटावा को समाचार पत्रों में प्रकाशित नोटिस के माध्यम से अंतिम अवसर देते हुये निर्देशित किया जाता है कि इस सूचना के प्रकाशन के 15 दिन के अन्दर ड्यटी पर उपस्थित होकर अपनी अनुपस्थिति के संबंध में लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें। इसके उपरान्त यदि आप कार्यालय में उपस्थित नही होते है तो यह मानते हुये कि आप सरकारी सेवा करने के इच्छुक नही है, तद्नुसार आपकी सेवा समाप्त करने की कार्यवाही प्रारम्भ कर दी जायेगी, जिसके लिए आप स्वयं उत्तरदायी होंगे।


