प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

नईगढ़ी के अष्टभुजी माता मंदिर परिसर में रोका गया बाल विवाह

नईगढ़ी के अष्टभुजी माता मंदिर परिसर में रोका गया बाल विवाह

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान मऊगंज मध्यप्रदेश 

 

     मऊगंज :नईगढ़ी के अष्टभुजी माता मंदिर परिसर में होने जा रहा बाल विवाह रोक दिया गया है। कलेक्टर संजय कुमार जैन के निर्देश में बाल विवाह रोकथाम के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग, पुलिस विभाग एवं जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रेन की सहयोगी संस्था अहिंसा वेलफेयर सोसायटी द्वारा संयुक्त रूप से बाल विवाह रोकने की कार्यवाही की गई। कार्रवाई के दौरान जिला समन्वयक सुरेन्द्र प्रसाद चतुर्वेदी, आशीष कुमार शुक्ला, पुलिस विभाग के उपनिरीक्षक पीडी सोनबंशी एवं विभागीय पर्यवेक्षक श्रीमती सुमन शर्मा एवं श्रीमती रोशनी यादव सहित टीम मौके पर उपस्थित रही। टीम ने संबंधित परिवार को बाल विवाह के दुष्परिणामों तथा इसके कानूनी प्रावधानों की जानकारी देते हुए समझाइश दी। समझाइश के बाद परिवार ने बाल विवाह न करने पर सहमति जताई, जिसके पश्चात मौके पर पंचनामा तैयार कर आवश्यक कार्यवाही पूर्ण की गई। प्रशासन एवं सामाजिक संगठनों की तत्परता से बाल विवाह को सफलतापूर्वक रोक दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button