जनजातीय हितग्राहियों को मिलेगा मत्स्य पालन से स्वरोजगार का अवसर – कलेक्टर श्री जैन
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना में इकाई लागत का 90 प्रतिशत तक अनुदान, 27 अक्टूबर तक आमंत्रित किए गए आवेदन
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान मऊगंज मध्यप्रदेश
मऊगंज :धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत अनुसूचित जनजाति वर्ग के पात्र हितग्राहियों को मत्स्य पालन के माध्यम से स्वरोजगार से जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। कलेक्टर संजय कुमार जैन ने पात्र हितग्राहियों तक शासकीय योजनाओं का लाभ पहुंचाने तथा उन्हें स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ने पर जोर दिया है।
योजना के अंतर्गत मत्स्य पालन से संबंधित विभिन्न गतिविधियों के लिए इकाई लागत का 90 प्रतिशत अनुदान दिए जाने का प्रावधान है। इसमें तालाब निर्माण, बायोफ्लॉक पॉन्ड, आरएएस, फीड मिल, हैचरी स्थापना, आइस प्लांट, मोटरसाइकिल विद आइस बॉक्स तथा इंसुलेटेड वाहन जैसी गतिविधियां शामिल हैं। योजना से जनजातीय वर्ग के हितग्राहियों को मत्स्य पालन व्यवसाय स्थापित करने और अपनी आय बढ़ाने में सहायता मिल सकती है।

