
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से रानी खान बनीं आत्मनिर्भर, मिला ₹6 लाख का अनुदान
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान मऊगंज मध्यप्रदेश
मऊगंज . शासकीय योजनाओं का सहयोग और मेहनत का संकल्प आत्मनिर्भरता की राह आसान बनाता है। मऊगंज जिले के ग्राम छुरहटा निवासी श्रीमती रानी खान ने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना का लाभ लेकर अपने मछली विक्रय व्यवसाय को नई पहचान दी है।
पहले सीमित संसाधनों के सहारे मछली विक्रय करने वाली रानी खान को मत्स्य विभाग के मार्गदर्शन में मछली कियोस्क स्थापना के लिए 6 लाख रुपये का अनुदान स्वीकृत हुआ। इससे उन्होंने व्यवस्थित कियोस्क स्थापित कर मछली विक्रय के साथ कटिंग एवं पैकिंग की सुविधा शुरू की। अब व्यवसाय से होने वाली आय उनके परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में मददगार बन रही है। रानी खान की सफलता ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा है कि शासकीय योजनाओं का लाभ लेकर स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बना जा सकता है। इसके लिए में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी को हृदय से धन्यवाद देती हैं
।
