प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

घुमंतू तथा अर्द्धघुमंतू के जाति प्रमाण पत्र के लिए त्योंथर में शिविर आज

घुमंतू तथा अर्द्धघुमंतू के जाति प्रमाण पत्र के लिए त्योंथर में शिविर आज

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान रीवा मध्य प्रदेश 

  रीवा . पिछड़ावर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा विमुक्त घुमंतू तथा अद्धघुमंतू समुदाय के सदस्यों के जाति प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, राशन कार्ड और समग्र आईडी बनाने के लिए 15 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों के लिए प्रभारी अधिकारी तैनात कर दिए गए हैं। इस संबंध में कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने बताया कि 15 अक्टूबर को त्योंथर तहसील परिसर में तथा 21 अक्टूबर को जवा तहसील में डभौरा नगर परिषद कार्यालय परिसर में शिविर लगेंगे। इसी तरह 22 अक्टूबर को हुजूर तहसील के गोविंगढ़ नगर परिषद तथा 28 अक्टूबर को सेमरिया में तहसील परिसर में शिविर लगाए जाएंगे। सभी तहसीलदार तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी मैदानी कर्मचारियों के माध्यम से घुमंतू और अर्द्धघुमंतू परिवारों की बस्तियों और डेरों में जाकर शिविर की जानकारी दें। पात्र व्यक्तियों के जाति प्रमाण पत्र मौके पर ही शिविर में बनाएं तथा वितरित करें। जाति प्रमाण पत्र मिलने के बाद उन्हें शासन की विकास योजनाओं का लाभ देना भी सुनिश्चित करें

।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button