
रोजगार मेले में 510 युवाओं को मिला रोजगार, युवाओं ने बढ़-चढ़ कर की भागीदारी
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान रीवा मध्य प्रदेश
रीवा : तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग मंत्रालय के निर्देशों के अनुसार युवा संगम कार्यक्रम के तहत टीआरएस कॉलेज रीवा में एक दिवसीय रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया गया। मेले में 923 आवेदकों ने पंजीयन कराया। मेले में शामिल 22 कंपनियों ने 510 युवाओं का चयन किया। इस संबंध में उप संचालक रोजगार अनिल दुबे ने बताया कि रोजगार मेले में याजाकी इंडिया प्रा. लि. हैदराबाद में 12, एमआरएफ टायर्स गुजरात में 43, अपोलो टायर्स बड़ौदरा गुजरात में 10, हायर अप्लाएन्सेस इंडिया लि. पूणे में 27 तथा शुभम इंटर प्राइजेज एण्ड एसोशिएट पीथमपुर में 5 युवाओं का प्रारंभिक चयन किया गया। रोजगार मेले में महेन्द्रा एण्ड महेन्द्रा इंदौर में 68, प्रगतिशील बायोटेक प्रा. लि. रीवा में 18, आईडब्ल्यूआई मण्डीदीप भोपाल में 18, आयसर ट्रक एण्ड बस पीथमपुर धार में 15, ऑल इंडिया सिक्स यार्ड विवर वेलफेयर में 34 तथा सिटी कार प्रा. लि. सतना में 38 युवाओं का चयन किया गया। इसी प्रकार न्यू जील फैशन प्रा. लि. धार में 30, टाटा इलेक्ट्रानिक्स बैगलोर में 28, एसबीआई क्रेडिट कार्ड में 32, प्रभा बायोप्लान्टस प्रा.लि. रीवा में 20, एक्स्लेपिएस वेलनेस प्रा. लि. रीवा में 13, बजाज लाइफ इंश्योरेंस रीवा में 8, प्रतिभा सिंटेक्स प्रा. लि. पीथमपुर इंदौर में 23 तथा सीआईआई एमसीसी इंदौर में 25 युवाओं का रोजगार मेले में प्रारंभिक चयन किया गया। रोजगार मेले में एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस रीवा में 19, हायली इंडिया प्रा.लि. रंजनगांव पूणे में 3 प्रगतिशील एग्रोटेक रीवा में 21 युवाओं का चयन किया गया। रोजगार मेले के सफल आयोजन में जिला रोजगार कार्यालय, टीआरएस कॉलेज एवं जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र रीवा के अधिकारियों, कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
