प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

जन विश्वास अभियान शिविर 16 अक्टूबर को अजगरहा में 

जन विश्वास अभियान शिविर 16 अक्टूबर को अजगरहा में 

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान रीवा मध्य प्रदेश 

  रीवा :जन विश्वास अभियान शिविर 16 अक्टूबर को रीवा विकासखण्ड के अजगरहा में आयोजित किया जा रहा है। इस संबंध में कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने बताया कि शासन की उच्च प्राथमिकता के सेवा संकल्प अभियान तथा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत आयोजित शिविर में सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई तथा लोक सेवा गारंटी योजना में दर्ज आवेदनों का निराकरण किया जाएगा। अभियान के तहत उचित मूल्य दुकान, विद्यालय तथा आंगनवाड़ी केन्द्र का निरीक्षण भी किया जायेगा। कलेक्टर ने एसडीएम हुजूर जितेन्द्र तिवारी शिविर के लिए आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button