प्रशासनबिहारसीतामढ़ी

दुर्गापूजा को लेकर सुप्पी में शांति समिति की बैठक, डीजे संचालकों को नियमों के पालन का निर्देश

दुर्गापूजा को लेकर सुप्पी में शांति समिति की बैठक, डीजे संचालकों को नियमों के पालन का निर्देश

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान सीतामढ़ी बिहार 

सुप्पी,। दुर्गापूजा एवं आगामी दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से गुरुवार को सुप्पी थाना परिसर में थानाध्यक्ष की अध्यक्षता में लाइसेंसधारकों एवं डीजे संचालकों के साथ शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

 

बैठक में डीजे संचालकों को निर्धारित नियमों एवं ध्वनि मानकों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर ही डीजे का संचालन किया जाए तथा अश्लील एवं आपत्तिजनक गीतों का प्रसारण नहीं किया जाए।

 

साथ ही, बिना अनुमति डीजे संचालन नहीं करने की हिदायत दी गई। पुलिस प्रशासन ने पर्व के दौरान शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने में सभी लाइसेंसधारकों, डीजे संचालकों एवं पूजा समितियों से सहयोग की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button