रानीतालाब मंदिर परिसर में 22 से 26 अक्टूबर से होगी भव्य रामलीला
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान रीवा मध्य प्रदेश
रीवा. नवरात्रि पर्व में रानी तालाब कालिका माता का मंदिर भक्तों से भरा रहता है। यह मंदिर लाखों लोगों की आस्था का केन्द्र है। रानी तालाब मंदिर परिसर में 22 से 26 अक्टूबर तक भव्य श्री रामलीला उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसका आयोजन मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से किया जा रहा है। इस संबंध में कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने बताया कि रामलीला आयोजन के संबंध में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए आयुक्त नगर निगम अक्षत जैन को नोडल अधिकारी तथा एसडीएम हुजूर जितेन्द्र तिवारी को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। दोनों अधिकारी कार्यक्रम स्थल में रामलीला उत्सव के लिए मंच, साफ-सफाई, पेयजल, बिजली एवं सुरक्षा का समुचित प्रबंध करें। संस्कृति परिषद द्वारा रामलीला उत्सव के आयोजन के लिए विकास तिवारी को सम्पूर्ण जिम्मेदारी दी गई है
।



