पूणेमहाराष्ट्रराजनीति

येरवडा म्हाडा कॉलोनी के पुनर्विकास के लिए रामदास आठवले ने की मध्यस्थता, प्रक्रिया फास्ट ट्रैक पर लाने की मांग

येरवडा म्हाडा कॉलोनी के पुनर्विकास के लिए रामदास आठवले ने की मध्यस्थता, प्रक्रिया फास्ट ट्रैक पर लाने की मांग

 

एयरफोर्स की अनुमति संबंधी अड़चनें दूर करने के लिए विमानतल अधिकारियों के साथ जल्द होगी बैठक

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान पुणे महाराष्ट्र 

पुणे। येरवडा स्थित महाराष्ट्र हाउसिंग बोर्ड की म्हाडा कॉलोनी के पुनर्विकास का रास्ता खोलने के लिए रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के प्रतिनिधिमंडल ने मुंबई में केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने सर्वे नंबर 191-अ की करीब 40 साल पुरानी इमारतों के पुनर्विकास की प्रक्रिया तेज कर फास्ट ट्रैक पर पूरा करने की मांग की।

 

इस दौरान पार्टी के शहर अध्यक्ष संजय सोनवणे, शाम सदाफुले, निलेश रोकड़े, सुनील गवली, रवि अवसरमल और अक्षय अवसरमल उपस्थित थे।

 

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि कॉलोनी की इमारतें पुरानी होने के कारण निवासियों की सुरक्षा का सवाल गंभीर हो गया है। संभावित दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुनर्विकास का निर्णय जल्द लेना जरूरी है। साथ ही, एयरफोर्स की अनुमति से जुड़ी बाधाओं को दूर कर परियोजना को आगे बढ़ाने की मांग की गई।

 

इस अवसर पर बालासाहेब जानराव ने परियोजना की मौजूदा स्थिति, पुनर्विकास में आ रही अड़चनों और निवासियों की समस्याओं की विस्तृत जानकारी केंद्रीय मंत्री आठवले को दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए आठवले ने केंद्रीय राज्यमंत्री मुरलीधर मोहोल से फोन पर चर्चा की और पुनर्विकास के लिए आवश्यक अनुमतियों के संबंध में विमानतल अधिकारियों के साथ जल्द बैठक आयोजित करने का सुझाव दिया।

 

प्रतिनिधिमंडल के अनुसार, मुरलीधर मोहोल ने संबंधित अधिकारियों के साथ जल्द बैठक आयोजित करने का आश्वासन दिया है। पार्टी ने कहा कि कॉलोनी के निवासियों को सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने और वर्षों से लंबित पुनर्विकास प्रक्रिया की बाधाएं दूर करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button