
स्तन कैंसर का जल्द निदान करने के लिए नोबल हॉस्पिटल में अत्याधुनिक 3D मैमोग्राफी सिस्टम का उद्घाटन
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान पुणे महाराष्ट्र
पुणे, : नोबल हॉस्पिटल्स अँड रिसर्च सेंटर में अत्याधुनिक होलोजिक ३डी मॅमोग्राफी सिस्टिम का उद्घाटन किया गया.स्तन कैंसर की जांच के ज़रिए और जल्दी निदान को ज़्यादा असरदार बनाने की दिशा में एक ज़रूरी कदम है. इस आधुनिक प्रणाली में हाई-रिजॉल्यूशन 3D ब्रेस्ट इमेजिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआय) आधारित सुविधाएं और पोस्ट-कॉन्ट्रास्ट इमेजिंग शामिल हैं. इससे डॉक्टरों को स्तन में गांठों और घावों का अधिक विस्तृत मूल्यांकन करने में मदद मिलेगी. इस प्रणाली का उदघाटन नोबल हॉस्पिटल्स अँड रिसर्च सेंटर के अध्यक्ष व व्यवस्थापकीय संचालक डॉ. दिलीप माने इनके हाथों से किया गया. इस दौरान नोबल हॉस्पिटल्स अँड रिसर्च सेंटर के उपव्यवस्थापकीय संचालक डॉ. दिविज माने, समूह कार्यकारी अधिकारी डॉ.संजय पठारे, ब्रेस्ट ऑन्को सर्जन डॉ.गिरिजा पाटील, रेडिओलॉजी विभागप्रमुख डॉ.सागर कदम और ऑन्को सर्जन डॉ.आशिष पोखरकर आदी मान्यवर उपस्थित थे.

