दिल्लीयात्रा

विजयादशमी पर राष्ट्रीय मराठी संघ के संस्थापक अध्यक्ष आनंद भाई रेखी ने दीं शुभकामनाएं

विजयादशमी पर राष्ट्रीय मराठी संघ के संस्थापक अध्यक्ष आनंद भाई रेखी ने दीं शुभकामनाएं

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान नई दिल्ली 

दिल्ली:विजयादशमी एवं दशहरा के पावन अवसर पर राष्ट्रीय मराठी संघ के संस्थापक अध्यक्ष आनंद भाई रेखी ने समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने विजयादशमी के पर्व को सत्य, धर्म और न्याय की विजय का प्रतीक बताते हुए कहा कि यह पावन अवसर हमें मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा समाज में प्रेम, सद्भाव, भाईचारे और मानवता की भावना को मजबूत करने की प्रेरणा देता है।

 

उन्होंने कहा कि विजयादशमी हमें अपने भीतर की बुराइयों का त्याग कर सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने तथा सामाजिक एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ बनाने का संदेश देती है।

 

आनंद भाई रेखी ने कामना की कि प्रभु श्रीराम की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली आए तथा देश में एकता, सद्भाव और प्रगति का वातावरण बना रहे।

 

समस्त देशवासियों को विजयादशमी एवं दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button