
बार्टी संस्थान में धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस पर डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर को किया गया अभिवादन
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान पुणे महाराष्ट्र
पुणे: डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (बार्टी), पुणे में 20 अक्टूबर 2026 को धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस के अवसर पर डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक अभिवादन किया गया।
इस अवसर पर बार्टी संस्थान की विभाग प्रमुख शुभांगी पाटिल के हस्ते डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित किया गया। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी डॉ. आंबेडकर के विचारों और उनके सामाजिक योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।
डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर ने समाज में समानता, स्वतंत्रता, बंधुत्व और सामाजिक न्याय की स्थापना के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया। धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस उनके ऐतिहासिक बौद्ध धम्म दीक्षा आंदोलन तथा मानवतावादी विचारधारा की याद दिलाता है। यह दिन समाज में समानता, शिक्षा और बंधुत्व के मूल्यों को आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है।
इस कार्यक्रम में रामदास लोखंडे, महंमद कलाल सहित बार्टी संस्थान के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के विचारों को आत्मसात करने तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प व्यक्त किया।



