
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विजयादशमी पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान लखनऊ उत्तर प्रदेश
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विजयादशमी एवं दशहरा के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
विजयादशमी का पर्व अधर्म पर धर्म, असत्य पर सत्य और अन्याय पर न्याय की विजय का प्रतीक है। यह पावन पर्व हमें मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के आदर्शों को आत्मसात करने तथा सत्य, सदाचार, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
इस अवसर पर उन्होंने अहंकार, द्वेष, क्रोध और नकारात्मकता जैसी बुराइयों का त्याग कर समाज में प्रेम, सद्भाव, भाईचारे और मानवता की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।
उन्होंने कामना की कि प्रभु श्रीराम की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली आए तथा प्रदेश एवं देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर हों।
समस्त देशवासियों को विजयादशमी एवं दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं।



