बिहारयात्राराज्य

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विजयादशमी पर दीं शुभकामनाएं

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विजयादशमी पर दीं शुभकामनाएं

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान पटना बिहार 

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विजयादशमी एवं दशहरा के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों और समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

 

विजयादशमी का पर्व अधर्म पर धर्म, असत्य पर सत्य तथा अन्याय पर न्याय की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के आदर्शों को अपनाने और सत्य, सदाचार, त्याग एवं कर्तव्यनिष्ठा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

 

यह पावन अवसर हमें अपने भीतर की बुराइयों का त्याग कर समाज में प्रेम, सद्भाव, भाईचारे और मानवता की भावना को मजबूत करने का संदेश देता है। साथ ही, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को बनाए रखने की प्रेरणा भी देता है।

 

प्रभु श्रीराम की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली आए तथा बिहार विकास, प्रगति और जनकल्याण के पथ पर निरंतर आगे बढ़े।

समस्त प्रदेशवासियों को विजयादशमी एवं दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button