इटावाउत्तर प्रदेशप्रशासन

नवरात्रि और दशहरा के मद्देनजर रामलीला पंडाल का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

नवरात्रि और दशहरा के मद्देनजर रामलीला पंडाल का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

 

जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल और एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान इटावा उत्तर प्रदेश 

इटावा,। शारदीय नवरात्रि एवं दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी इटावा शुभ्रान्त कुमार शुक्ल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने मंगलवार को थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत स्थित रामलीला पंडाल का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी और एसएसपी ने रामलीला आयोजन के मद्देनजर की गई सुरक्षा व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने श्रद्धालुओं और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने, भीड़ प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने तथा आयोजन स्थल पर किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

 

अधिकारियों ने कहा कि रामलीला आयोजन के दौरान पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी पूरी सतर्कता बरतें। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक इंतजाम पहले से सुनिश्चित किए जाएं। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी पूरी मुस्तैदी और सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित वातावरण में धार्मिक आयोजनों में भाग ले सकें।

 

इस दौरान पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।

 

इटावा पुलिस की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, शारदीय नवरात्रि एवं दशहरा पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए लगातार सतर्कता बरती जा रही है। जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button