
कर्तव्य पथ पर प्राण न्योछावर करने वाले वीर पुलिसकर्मियों को मऊगंज ने किया नमन
पुलिस स्मृति दिवस परेड समारोह में विधायक मऊगंज कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, शहीद परिवारों का किया सम्मान
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान मऊगंज मध्यप्रदेश
मऊगंज . पुलिस स्मृति दिवस’ के अवसर पर कलेक्ट्रेट मैदान मऊगंज में आयोजित ‘स्मृति दिवस परेड समारोह 2026’ में जनप्रतिनिधियो एवं अधिकारियो ने कर्तव्य निर्वहन के दौरान अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर पुलिसकर्मियों को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके अदम्य साहस, शौर्य एवं सर्वाेच्च बलिदान का स्मरण किया।
इस अवसर पर विधायक मऊगंज श्री प्रदीप पटेल, जिला अध्यक्ष डॉ राजेंद्र मिश्रा,कलेक्टर राजेश कुमार ओगरे एवं पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधियो एवं अधिकारियो ने श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में शहीद परिवारों का सम्मान कर वीर जवानों के अदम्य साहस, त्याग एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण को नमन किया गया।कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ने परेड की सलामी ली तथा शहीदों के नामों का वाचन किया। साथ ही शहीदों के परिजनों का सम्मान करते हुए उनके त्याग, धैर्य और समर्पण के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई। शहीदों का बलिदान सदैव राष्ट्र को प्रेरित करता रहेगा।



