प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

रोजगार मेला 29 अक्टूबर को सेठ रघुनाथ प्रसाद महाविद्यालय हनुमना में

रोजगार मेला 29 अक्टूबर को सेठ रघुनाथ प्रसाद महाविद्यालय हनुमना में

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान मऊगंज मध्यप्रदेश 

 मऊगंज .कलेक्टर राजेश कुमार ओगरे के मार्गदर्शन में युवा संगम कार्यक्रम के तहत सेठ रघुनाथ प्रसाद महाविद्यालय हनुमना में 29 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक रोजगार मेला आयोजित किया जायेगा। रोजगार मेले में जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों को विभिन्न कंपनियों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। उप संचालक रोजगार अनिल दुबे ने बताया कि रोजगार मेले में 10 कंपनियों द्वारा युवाओं का चयन किया जाएगा। मेले में शामिल होने के लिए विभिन्न कंपनियों में युवक एवं युवतियों की आयु सीमा तथा शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। वेतन एवं भत्ते 8000 रुपए से 25 हजार रुपए तक निर्धारित किया गया है। वेतन एवं भत्ता विभिन्न कंपनियों में अलग-अलग देय होगा। युवाओ को अपने साथ मूल अंकसूची तथा निवास प्रमाण पत्र की छायाप्रति, आधार कार्ड या वोटर आईडी, रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन एवं नवीनतम दो पासपोर्ट साइज के फोटो लेकर आना अनिवार्य होगा।

उप संचालक ने बताया कि रोजगार मेले में याजाकी इंडिया प्रा. लि. हैदराबाद, एमआरएफ टायर्स गुजरात, अपोलो टायर्स बडौदरा गुजरात, प्रभा बायोप्लान्टस प्रा. लि. रीवा, एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस, आईडब्ल्यूआई मंडीदीप भोपाल, आयसर ट्रक एण्ड बस पीथमपुर धार म.प्र., न्यू जील फैशन प्रा. लि. धार, टाटा इलेक्ट्रानिक्स बैंगलोर तथा एसबीआई क्रेडिट कार्ड रीवा में रोजगार के अवसर उपलब्ध रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button