प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

उप मुख्यमंत्री ने विजयादशमी पर कुलदेवी और भगवान विश्वेश्वरनाथ के किए दर्शन

उप मुख्यमंत्री ने विजयादशमी पर कुलदेवी और भगवान विश्वेश्वरनाथ के किए दर्शन

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान रीवा मध्य प्रदेश 

  रीवा . उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने विजयादशमी के पावन पर्व पर अपने गृह ग्राम ढेरा पहुंचकर आस्था और श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना की। उन्होंने ग्राम स्थित घरौआ कुलदेवी माता मंदिर एवं भगवान श्री विश्वेश्वरनाथ जी के मंदिर में विशेष दर्शन-पूजन किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने माता रानी और देवाधिदेव महादेव से समस्त प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य तथा लोककल्याण की मंगल कामना की। पूजा-अर्चना के दौरान मऊगंज भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राजेंद्र मिश्रा भी उनके साथ उपस्थित रहे। मंदिर परिसर में दर्शन के बाद उप मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों व कार्यकर्ताओं से भेंट कर उन्हें विजयादशमी पर्व की शुभकामनाएं भी दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button