बिहारराजनीतिसीतामढ़ी

विधान परिषद चुनाव को लेकर मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

विधान परिषद चुनाव को लेकर मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान सीतामढ़ी बिहार

सीतामढ़ी। बिहार विधान परिषद के तिरहुत स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 को लेकर 23 अक्टूबर को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई।

 

पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार सभी मतदान केंद्रों पर पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों की प्रतिनियुक्ति की गई है। पुलिसकर्मी पूरी सतर्कता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं। वहीं, विधि-व्यवस्था बनाए रखने, मतदाताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और मतदान प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए वरीय पुलिस पदाधिकारी लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर स्थिति का जायजा ले रहे हैं।

 

सीतामढ़ी पुलिस ने स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन संपन्न कराने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button