
महिला हेल्प डेस्क पर महिलाओं की समस्याओं का हो रहा त्वरित समाधान
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी। पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देश पर जिले के सभी थानों में स्थापित महिला हेल्प डेस्क पर महिला फरियादियों की शिकायतें गंभीरता एवं गोपनीयता के साथ सुनी जा रही हैं। महिला हेल्प डेस्क प्रभारी द्वारा प्राप्त आवेदनों पर त्वरित एवं न्यायोचित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य महिलाओं की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ निस्तारण कर उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध कराना है।

