
विधान परिषद चुनाव को लेकर डीएम और एसपी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान औरैया उत्तर प्रदेश
औरैया। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी औरैया और पुलिस अधीक्षक औरैया ने जिले के निर्धारित मतदान केंद्रों एवं बूथों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संबंधित कर्मियों को निर्वाचन प्रक्रिया स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने तथा भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।



