प्रशासनबिहारसीतामढ़ी

बिहार विधान सभा के तिरहुत स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 जिला में शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष संपन्न

बिहार विधान सभा के तिरहुत स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 जिला में शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष संपन्न

 

शिक्षक निर्वाचन–91.09 प्रतिशत–04 बजे तक

 

स्नातक निर्वाचन –45.52 प्रतिशत –04 बजे तक

 

डीएम एवं एसपी ने विभिन्न मतदान केंद्रों का किया लगातार निरीक्षण, विधि-व्यवस्था एवं मतदान प्रक्रिया का लिया जायजा

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान सीतामढ़ी बिहार 

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बिहार विधान परिषद के तिरहुत स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत सीतामढ़ी जिले के सभी 55 मतदान केंद्रों पर आज दिनांक 23 अक्टूबर 2026 को पूर्वाह्न 08:00 बजे से अपराह्न 04:00 बजे तक मतदान शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष वातावरण में संपन्न हुआ। मतदान के दौरान जिले में विधि-व्यवस्था की स्थिति सामान्य रही तथा कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना प्राप्त नहीं हुई।

 

04 बजे तक मतदान का प्रतिशत:–

शिक्षक निर्वाचन में कुल 91.09 प्रतिशत मतदान हुआ। 89.95 प्रतिशत पुरुष एवं 96.80 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया।

 

वही 04 बजे तक स्नातक निर्वाचन में कुल 45.52 मतदान प्रतिशत रहा। 46.43 प्रतिशत पुरुषों ने जबकि 43.35 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया।

 

मतदान प्रक्रिया को स्वच्छ, पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से सहायक निर्वाची पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, सीतामढ़ी एवं पुलिस अधीक्षक अमित रंजन द्वारा लगातार विभिन्न प्रखंडों से संबंधित मतदान केंद्रों पर विजिट करते हुए मतदान का जायजा लिया जाता रहा। इस दौरान मतदान की व्यवस्था, मतदाताओं की पहचान, मत की गोपनीयता तथा सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button