
नशामुक्त भारत अभियान के तहत विभागीय कार्यशाला संपन्न
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान पुणे महाराष्ट्र
पुणे, । महाराष्ट्र शासन के सामाजिक न्याय एवं विशेष सहायता विभाग की ओर से ‘नशामुक्त भारत अभियान’ के अंतर्गत ‘Reimagining Prevention and Drug Demand Reduction’ विषय पर विभागीय शिखर सम्मेलन एवं कार्यशाला का आयोजन पुणे में किया गया।
कार्यक्रम में समाज कल्याण आयुक्त दीपा मुधोळ मुंडे तथा प्रमुख अतिथि के रूप में पुणे जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी चंद्रकांत वाघमारे उपस्थित रहे।
कार्यशाला में नशामुक्ति, मादक पदार्थों के सेवन की रोकथाम, जनजागरूकता और पुनर्वास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने उपक्रमों का प्रस्तुतिकरण किया। साथ ही, नशामुक्ति अभियान को प्रभावी बनाने के लिए विभागीय समन्वय और जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया।


