
PET-2026: जिलाधिकारी व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान औरैया उत्तर प्रदेश
औरैया, । उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा रविवार को आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 को जनपद में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी औरैया एवं पुलिस अधीक्षक औरैया ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था एवं परीक्षा संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान जनपदीय कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया गया, जहां सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से विभिन्न परीक्षा केंद्रों की लगातार निगरानी की जा रही थी।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को परीक्षा की शुचिता बनाए रखने, सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ रखने तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक औरैया, उपजिलाधिकारी सदर सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।


