इटावाउत्तर प्रदेशप्रशासन

PET परीक्षा को लेकर डीएम व एसएसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

PET परीक्षा को लेकर डीएम व एसएसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान इटावा उत्तर प्रदेश 

इटावा, । उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 को जनपद में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी इटावा श्री शुभ्रान्त कुमार शुक्ल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।

 

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को परीक्षार्थियों की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था तथा यातायात को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

 

अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक जाम की स्थिति उत्पन्न न होने देने तथा परीक्षार्थियों के आवागमन को सुगम बनाए रखने के लिए प्रभावी यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को परीक्षा की शुचिता एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए।

 

इटावा पुलिस द्वारा PET-2026 परीक्षा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक पुलिस प्रबंध किए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button