इटावाउत्तर प्रदेशप्रशासन

जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पीईटी-2026 की परीक्षा के दृष्टिगत विभिन्न परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पीईटी-2026 की परीक्षा के दृष्टिगत विभिन्न परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

 

परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यवस्थाओं का लिया जायजा

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान इटावा उत्तर प्रदेश 

इटावा -जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित की जा रही प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के दृष्टिगत जनपद में बनाए गए 22 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (GGIC), पंचायत राज बालिका महाविद्यालय, सनातन धर्म इंटर कॉलेज, शिव नारायण इंटर कॉलेज तथा थियोसोफिकल इंटर कॉलेज सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के प्रवेश, सुरक्षा व्यवस्था तथा परीक्षा के सुचारु संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया कि परीक्षा को पूर्ण निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जाए। परीक्षा के दौरान आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।

जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित रखने तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं सतर्कता के साथ करें, ताकि परीक्षा सुचारु रूप से संपन्न हो सके।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। उन्होंने परीक्षा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करने तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न होने देने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। परीक्षा के दौरान सभी संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button