प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

कलेक्टर ने चार अधिकारियों को दिया नोटिस

कलेक्टर ने चार अधिकारियों को दिया नोटिस

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान: मऊगंज मध्यप्रदेश 

  मऊगंज : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 23 अक्टूबर को विकासखंड हनुमना के सीएफटी भवन पिपराही में आयोजित जन विश्वास शिविर में बिना पूर्व सूचना एवं सक्षम अधिकारी की अनुमति के अनुपस्थित रहने पर कलेक्टर राजेश कुमार ओगरे ने वन विभाग के चार अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

वन विभाग के ग्रामीण विस्तार अधिकारी, उद्यानिकी विभाग सतेंद्र गौतम, वन परिक्षेत्राधिकारी मऊगंज श्रीमती वर्षा सिंह बिसेन, वन परिक्षेत्राधिकारी हनुमना नयन कुमार तिवारी तथा अनुविभागीय अधिकारी (वन) नरेंद्र कुमार रवि को कारण बताओ जारी किए गए हैं। कलेक्टर ने नोटिस में उल्लेख किया है कि मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत आयोजित शिविरों में विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति आवश्यक है। इसके अतिरिक्त जिला मुख्यालय में प्रत्येक मंगलवार को जनसुनवाई तथा बुधवार को समय-सीमा बैठक आयोजित की जाती है, ताकि आम नागरिकों की समस्याओं का निराकरण और शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा सुनिश्चित की जा सके। नोटिस में संबंधित अधिकारियों की अनुपस्थिति को शासकीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही एवं अनुशासनहीनता मानते हुए तीन दिवस के भीतर लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब प्राप्त नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button