इटावाउत्तर प्रदेशप्रशासन

इटावा में त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, प्रमुख बाजारों में की पैदल गश्त

इटावा में त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, प्रमुख बाजारों में की पैदल गश्त

सर्राफा मार्केट में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग और बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों के काटे चालान

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान इटावा उत्तर प्रदेश 

इटावा, । आगामी त्योहारों के मद्देनजर इटावा पुलिस ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए सतर्कता बढ़ा दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर बबीता सिंह ने थाना कोतवाली पुलिस के साथ शहर के प्रमुख बाजारों, सर्राफा मार्केट और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

 

पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने बाजारों में सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण किया और व्यापारियों एवं संभ्रांत व्यक्तियों से बातचीत कर त्योहारों के दौरान शांति, सुरक्षा तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस ने व्यापारियों से अपील की कि वे अपनी दुकानों के सामने अतिक्रमण न करें, ताकि बाजारों में आवागमन सुचारु बना रहे और आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

 

गश्त के दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की। इसके साथ ही बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई भी की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।

 

इस दौरान थाना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक यशवंत सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

 

इटावा पुलिस द्वारा त्योहारों के मद्देनजर बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था, सुगम आवागमन और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार गश्त एवं निगरानी की जा रही है, जिससे आमजन सुरक्षित माहौल में त्योहार मना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button